फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners demand release of financial benefits.

Kullu News: पेंशनरों ने वित्तीय लाभ जारी करने की उठाई मांग

Mon, 03 Aug 2026 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demand release of financial benefits.
नग्गर खंड पेंशनर्स महासंघ ने बैठक कर प्रदर्शन में भाग लेने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/ नग्गर (कुल्लू)। नग्गर खंड पेंशनर्स महासंघ की बैठक सोमवार को अध्यक्ष लालचंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला प्रतिनिधि जयदेव शर्मा ने पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने में सहयोग किया। टेक चंद भारद्वाज ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की।

पेंशनरों ने सरकार के सकारात्मक निर्णयों का आभार जताया और लंबित वित्तीय लाभों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। इसके अलावा 8 अगस्त को शाहपुर में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली में नग्गर खंड के सभी पेंशनरों से भाग लेने का आह्वान किया। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्था की साधना और लता देवी ने नशामुक्त प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत सभी सदस्यों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान भानु प्रकाश गौतम, निर्मल चंद बोध, मनोहर ठाकुर, सर्वदयाल ठाकुर, हरबंस लाल शर्मा, अजीत स्नेही आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed