सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress-BJP show of strength under the pretext of local body elections

Kullu News: निकाय चुनाव के बहाने कांग्रेस-भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 May 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
Congress-BJP show of strength under the pretext of local body elections
मनाली में नगर परिषद के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए जाते कांग्रेस के उम्मीदवार और कार्यकर्ता।-स
विज्ञापन
पहले भाजपा, फिर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Trending Videos

चुनावी सरगर्मी से चढ़ा मनाली की सर्द फिजा का पारा
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नगर निकाय चुनाव की आहत ने मनाली की सर्द फिजा में चुनावी गरमाहट भर दी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई बनाते हुए शक्ति प्रदर्शन में जुट गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों के समर्थकों की सक्रियता ने साफ कर दिया है कि मुकाबला कड़ा होने वाला है।
मनाली में नगर निकाय चुनाव के बहाने राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकत दिखाई। सबसे पहले भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने संगठित तरीके से नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी तैयारी का संकेत दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने रैली निकालकर अपने पक्ष में हवा बनाने का भी प्रयास किया। मालरोड में खूब नारेबाजी की। इसके कुछ समय बाद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने भी रैली और समर्थकों की मौजूदगी के साथ नामांकन भरकर शक्ति-प्रदर्शन किया। दोनों दलों की इस सक्रियता से यह साफ है कि चुनाव केवल स्थानीय निकाय तक सीमित नहीं, बल्कि इसे व्यापक राजनीतिक संदेश देने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा अपने संगठन के दम पर चुनावी लाभ लेने के फिराक में है, जबकि कांग्रेस प्रदेश की सत्ता के दम पर चुनावी मैदान में वेतरनी पार लगाने की फिराक में है।
हालांकि शक्ति प्रदर्शन और भीड़ जुटाने की होड़ चुनावी रणनीति का हिस्सा है, लेकिन इससे यह सवाल भी उठता है कि क्या असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। मनाली जैसे पर्यटन केंद्र में बुनियादी समस्याएं जैसे ट्रैफिक जाम, कचरा प्रबंधन, पानी की कमी और सड़कों की खस्ताहालत की समस्या लम्बे समय से बनी हुई हैं। चुनाव में इन मुद्दों पर ठोस योजना और विज़न पेश करने के बजाय अगर ध्यान केवल राजनीतिक ताकत दिखाने पर रहेगा, तो इससे मतदाताओं में निराशा भी पैदा हो सकती है।

निर्दलीय बढ़ाएंगे मुश्किलें
इस बार चुनाव में स्थानीय समीकरण भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरे हैं। यह पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार तो चुनाव ही नहीं करवाना चाहती थी। मनाली नगर परिषद में हम सभी सीटों पर विजय हासिल करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस समर्थिंत उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिए है। वे सभी सीटों को जीतेंगे।

मनाली में नगर परिषद के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए जाते कांग्रेस के उम्मीदवार और कार्यकर्ता।-स

मनाली में नगर परिषद के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए जाते कांग्रेस के उम्मीदवार और कार्यकर्ता।-स

मनाली में नगर परिषद के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए जाते कांग्रेस के उम्मीदवार और कार्यकर्ता।-स

मनाली में नगर परिषद के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए जाते कांग्रेस के उम्मीदवार और कार्यकर्ता।-स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed