फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Furbu Negi rocked the Jispa Festival.

Kullu News: जिस्पा फेस्टिवल में फुरबू नेगी ने मचाया धमाल

Sat, 01 Aug 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Furbu Negi rocked the Jispa Festival.
जिसपा फेस्टिवल में एकबकलाकार अपनी प्रस्तुति देते और दूसरी तरफ नृत्य करते कलाकार। संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिस्पा में शनिवार से दो दिवसीय लाहौल फेस्टिवल शुरू हो गया है। फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या के स्टार फुरबू नेगी ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने कार्यक्रम का आगाज छोगोन रिंपोछे को समर्पित कर ओम मानी पदमे हूं गाकर किया। इसके बाद उन्होंने लाहौली, स्पीति, किन्नौरी और पुराने गीतों की झड़ी लगा दी। इसमें ऐसा कैसा मेरा दिल तोड़ा हो, पूर्वय लेके चली, आगे ता आगे चली डोलमा सेवता गीत गाया तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले प्राथमिक पाठशाला सारंग के नौनिहालों ने नृत्य पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं गरजा पीती कला मंच के कलाकारों ने लोकनृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लेह से आए कलाकार छेवांग पलजोर की अगुवाई में लद्दाखी लोकनृत्य पेश किया। उधर, चांगो किन्नौर के कलाकारों नें भी लोकनृत्य प्रस्तुत किए और दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। स्पीति से आए कलाकारों ने भी लोकगीत, लोकनृत्य पेश किए। नेपाली कलाकारों ने बॉलीवुड डांस पेश कर खूब तालियां बटोरीं। लाहौल के गायक आकाश लोंचेपा ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर की दो बहनें साधिका और समीक्षा नेगी की जुगलबंदी ने भी जिस्पा फेस्टिवल में धमाल मचाया। लाहौल, पांगी, लद्दाखी गीत गाकर खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पहुंचीं मुख्यातिथि विधायक अनुराधा राणा ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed