सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ghee-Khichdi Bhandara organized at Nyoli Temple

Kullu News: न्योली मंदिर में लगाया घी-खिचड़ी का भंडारा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 08 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Ghee-Khichdi Bhandara organized at Nyoli Temple
अधिष्ठाता जुआणी महादेव मंदिर स्थित न्योली में ​​खिचड़ी के भंडारा के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। स
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठता जुआणी महादेव के मंदिर स्थित न्योली मंदिर में रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया गया। तीन पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ को संपन्न किया। इससे पूर्व यज्ञ में पूर्णाहुति भी डाली गई।
Trending Videos

उसके पश्चात मंदिर में हारियानों और श्रद्धालुओं को घी-खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में विशेष तौर पर दशमी वारदा भजन मंडली ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। गायक धमेंद्र शर्मा और साथियों ने विभिन्न प्रकार के भजन गाकर खूब समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के पुरोहित महेश शर्मा, पुजारी भूपेंद्र ठाकुर और हारियान अर्जुन महंत ने बताया कि मंदिर में हर साल माघ महीने में घी-खिचड़ी का भंडारा लगाया जाता है। इस बार भी देव आदेश पर रुद्राभिषेक यज्ञ के साथ भंडारा लगाया गया। इसमें घाटी के 12 से 15 गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देवता जुआणी महादेव के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। हारियान अनूप भंडारी, पूर्व पंच जयचंद, आरएस भंडारी, भगवान दास और सतीश ने कहा कि रविवार को सभी देवलुओं ने भंडारे और यज्ञ में सहयोग किया। देवता के कारदार गोपाल महंत ने बताया कि मंदिर में रूद्राभिषेक यज्ञ भी सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed