{"_id":"6988b53106df083da309f416","slug":"wheels-stopped-on-22-roads-including-nh-305-in-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1002-168543-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में एनएच-305 समेत 22 सड़कों पर भी थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में एनएच-305 समेत 22 सड़कों पर भी थमे पहिये
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
मनाली के अटल टनल को फॉर वाई फॉर वाहनो के लिए खोल दिया है। रविवार को बर्फ से ढकी अटल टनल के दीदा
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी के बाद अभी भी कम नहीं हुईं जिले के लोगों की मुश्किलें
सड़कों की बहाली और बिजली आपूर्ति सुचारू करने के काम में जुटे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बारिश और बर्फबारी के बाद अभी भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। जिला प्रशासन और विभाग हालातों को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन अभी कई सड़कें ऐसी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं।
जिले में 22 सड़कें अभी तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं।
एनएच-305 औट-लुहरी-सैंज भी सोझा और खनाग के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। उधर, एनएच-03 में भी अभी तक सामान्य वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। इस मार्ग में पलचान से लेकर अटल टनल रोहतांग तक फोर बाई फोर वाहनों को ही आने जाने की अनुमति दी जा रही है जबकि सामान्य वाहनों की आवाजाही के लिए यह मार्ग अभी तक ठीक से बहाल नहीं हो पाया है। इस मार्ग में ब्लैक आइस जमने का क्रम जारी है। कई जगह सड़क से बर्फ भी ठीक से नहीं हट पाई है। वाहनों की पासिंग के लिए भी सड़क में जगह नहीं बन पाई है। फिलहाल प्रशासन पलचान से आगे लाहौल की ओर सामान्य वाहनों को जाने की अनुमति देने से परहेज कर रहा है। ऐसे में फोर बाई फोर वाहनों के माध्यम से घाटी के लोग और पर्यटक सफर कर रहे हैं।
साथ ही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रभावित हुए ट्रांसफार्मर के कारण थलौट मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में अभी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्र में तीन ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कार्य चल रहा है। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने ज्यादातर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। शेष तीन को बहाल करने के लिए भी कर्मचारी दुर्गम क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहाकि बारिश और बर्फबारी के चलते प्रभावित हुई सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है। जल्द जिले भर में सड़कों पर आवाजाही सुचारू हो जाएगी। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी सुचारू की जा चुकी है।
--
Trending Videos