फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jahalma Bridge cost Pangi farmers their earnings.

Kullu News: जाहलमा पुल ने छीनी पांगी के किसानों की कमाई

Sat, 01 Aug 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jahalma Bridge cost Pangi farmers their earnings.
कुल्लू। लाहौल-स्पीति के जाहलमा नाले पर पुल के क्षतिग्रस्त होने और लगातार बारिश के कारण पांगी घाटी के मटर उत्पादकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। समय पर फसल मंडियों तक नहीं पहुंच पाने और तुड़ाई प्रभावित होने से कई क्षेत्रों में करीब 70 फीसदी तक मटर की फसल खराब हो गई है। अब पुल बहाल होने के बाद किसानों को मटर के केवल 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पांगी की कुमार, हिलौर, शूण, सहाली, करयास और हुडान पंचायतों के किसान सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है कि दो माह पहले मटर के 80 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे थे। जाहलमा पुल क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों के लिए सड़क बाधित हो गई।
विज्ञापन


इससे समय पर फसल कुल्लू के भुंतर और अन्य मंडियों तक नहीं पहुंच सकी। अब कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। लगातार बारिश के कारण खेतों में समय पर मटर की तुड़ाई भी नहीं हो सकी, जिससे फसल खराब हो गई। किसानों में भाग सिंह, देवीशरण, अमर नाथ, सुरेंद्र कुमार, सोभिया राम, प्रेम सिंह और जीत सिंह ने बताया कि उन्हें मटर के कम दाम मिल रहे हैं। इससे नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के एसएमएस नरेश नायक ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसान समय पर खेतों से मटर की तुड़ाई नहीं कर पाए। इस वर्ष पांगी में मटर की अच्छी पैदावार हुई थी। सीजन की शुरुआत में किसानों को बेहतर दाम मिले, लेकिन बाद में बाजार भाव में गिरावट आ गई। उन्होंने बताया कि इस बार पांगी की 19 पंचायतों के किसानों को कृषि विभाग की ओर से सब्सिडी पर मटर का बीज उपलब्ध करवाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed