{"_id":"69ee476d9caf3746920f1709","slug":"jana-water-falls-has-emerged-as-a-new-tourist-destination-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174872-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नई सैरगाह के रूप में उभरा जाणा वाटर फाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नई सैरगाह के रूप में उभरा जाणा वाटर फाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। मनाली की वादियों में शांति और सुकून की तलाश में आने वाले पर्यटकों के लिए जाणा वाटर फाल एक नए पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर सामने आया है। पर्यटकों के साथ अब बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी इस खूबसूरत झरने की ओर रुख कर रही हैं। शांत जंगलों, देवदार के पेड़ों और बर्फीली चोटियों के बीच यह झरना अब मनाली का ऑफ बीट डेस्टिनेशन बन चुका है।
जाणा गांव नग्गर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित है। वहां का 30 फीट ऊंचा झरना मन मोह रहा है। लकड़ी के पुल, सेब के बगीचे इस जगह को खास बना रहे हैं। जाणा वाटर फाल अब सिर्फ आम पर्यटकों का नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों का भी पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। पिछले दिनों रैपर बादशाह, अभिनेता सनी देओल और कार्तिक आर्यन ने वहां का भ्रमण किया।
इन तीनों सितारों को जाणा वाटर फाल के पास जंगल में स्थित लोकल ढाबों पर पहाड़ी व्यंजन (सिड्डू, मंडरा और चाय) का लुत्फ उठाते और खूबसूरत नजारे में सेल्फी लेते देखा गया। मक्की की रोटी, सरसों का साग, बिच्छू बूटी की चटनी, सब्जी, देसी राजमाह और देसी गाय के दूध की छाछ से बनी कड़ी का स्वाद हर किसी भा जाता है। स्थानीय निवासी जाहनवी ठाकुर ने कहा कि बॉलीवुड के सितारे शूटिंग के बीच सुकून की तलाश में जाणा वाटर फाल पहुंच रहे है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X