सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Keylong-Udaipur bus timings should be changed: Federation

केलांग-उदयपुर बस का बदला जाए समय : महासंघ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Keylong-Udaipur bus timings should be changed: Federation
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल-स्पीति ने कुल्लू से किलाड़ और केलांग-उदयपुर के बीच चलने वाली निगम की बस का समय बदलने की मांग की है। महासंघ के जिलाध्यक्ष राम पाल ने बताया कि एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर बस की समयसारणी बदलने की मांग रखी है।
Trending Videos

कहा कि वर्तमान में उदयपुर से केलांग के लिए सुबह 9 बजे और केलांग से उदयपुर के बीच सुबह 10 बजे चलने वाली बस में सफर कर कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने उदयपुर से केलांग और केलांग से उदयपुर के बीच चलने वाली इस बस का समय सुबह 8 बजे करने का आग्रह किया है ताकि कर्मचारी समय रहते अपने कार्यालय तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कुल्लू से किलाड़ के बीच चलने वाली बस का समय सुबह 6 बजे करने का आग्रह किया है। इससे कुल्लू से केलांग आने वाले कर्मचारी भी समय रहते कार्यालय पहुंच सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed