{"_id":"69f4e836f81cb9e237081f22","slug":"khanag-shush-balu-road-will-be-transformed-with-an-investment-of-rs-2443-crore-kullu-news-c-89-1-ssml1012-175218-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खनाग-शुश-बालू सड़क की 24.43 करोड़ से बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खनाग-शुश-बालू सड़क की 24.43 करोड़ से बदलेगी सूरत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की खनाग-शुश-बालू सड़क की सूरत बदलेगी। केंद्र सरकार ने सड़क के लिए करीब 24.43 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस सड़क से विस्तार से रघुपुर घाटी के अनछुए पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। किसानों-बागवानों को भी अपने उत्पाद मंडी तक ले जाने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
खनाग-शुश-बालू सड़क पर अभी जुहड़ गांव तक ही बस जाती है। यहां से आगे बालू तक छोटे वाहनों की ही आवाजाही हो रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-चार के तहत मंजूर हुई 24.43 करोड़ रुपये की राशि से यह सड़क रघुपुर घाटी की सात पंचायतों के हजारों लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इस सड़क से जहां लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, बल्कि रघुपुर घाटी के अनछुए पर्यटन स्थल शुश, टकरासी, करशालाबाग, रोहाचला आदि को नई पहचान मिलेगी। सेब, लहसुन, मटर के लिए प्रसिद्ध घाटी के किसानों-बागवानों को अपने उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा।
स्थानीय निवासी रोहित साहसी, लीला प्रसाद, किशोरी लाल, खेम राम सेठ, केसर सिंह और सुनील ठाकुर का कहना है कि खनाग-शुश-बालू सड़क खनाग, कराड़, मुहान, लगौटी, टकरासी, फनौटी व करशैईगाड़ पंचायत के लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। लोगों को सड़क के विस्तारीकरण से कुल्लू से आनी वाया करशालाबाग-बालू व राणाबाग नई बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि खनाग-शुश-बालू सड़क के लिए पीएमजीएसवाई-चार से 24.43 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
Trending Videos