सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Koksar Valley reopens for tourists, vehicles sent through Atal Tunnel

Kullu News: कोकसर घाटी पर्यटकों के लिए बहाल, अटल टनल से भेजे वाहन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Koksar Valley reopens for tourists, vehicles sent through Atal Tunnel
विज्ञापन
सोलंगनाला। अटल टनल रोहतांग से वीरवार को प्रशासन ने सभी वाहनों को कोकसर की तरफ जाने की अनुमति दे दी है। मौसम के खुलने और सड़क की स्थिति बेहतर होने के बाद यह फैसला लिया गया। सुबह से ही अटल टनल के साउथ पोर्टल से वाहनों को क्रमवार कोकसर की ओर छोड़ा गया। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिसंबर में हुई बर्फबारी के बाद से कोकसर पर्यटकों के लिए बंद था। उस समय से बर्फबारी और खराब मौसम के कारण आवाजाही पर आंशिक रोक लगाई गई थी। प्रशासन और बीआरओ की टीम लगातार सड़क से बर्फ हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने में जुटी रही।
Trending Videos

अब रास्ता खुलने से लाहौल जाने वाले लोगों और सैलानियों में खुशी का माहौल है। हालांकि प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी ठंड और फिसलन बनी हुई है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को कोकसर तक भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed