सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhandara organised on the occasion of Hanuman's birth anniversary

Kullu News: हनुमान के जन्मोत्सव पर लगाया भंडारा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bhandara organised on the occasion of Hanuman's birth anniversary
हनुमान मंदिर टापू में भंडारा ग्रहण करते हुए श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
कुल्लू। संकट मोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर अखाड़ा टापू स्थित हनुमान मंदिर में वीरवार को धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह से मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंग बली के जयघोष की ध्वनियों से गूंजा। उत्सव का शुभारंभ विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। इस दौरान हनुमान का शृंगार किया और पूरे विधान के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ।
Trending Videos

सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मंदिर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया। इसके अलावा रामशिला स्थित हनुमान मंदिर में भी धार्मिक आयोजन किया गया। यहां भी काफी संख्या में दिनभर श्रद्धालु पहुंचे और माथा टेककर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं लोअर ढालपुर में श्रद्धालुओं की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर राहगीरों को प्रसाद बांटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed