फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu babugosha pear price farmers income himachal horticulture

Himachal News : कुल्लू में बाबूगोशा नाशपाती को मंडियों में मिल रहे शानदार दाम, मौसम की मार से उत्पादन घटा

Wed, 05 Aug 2026 11:10 AM IST
Ankesh Dogra अमी चंद भंडारी, खराहल (कुल्लू)।
अमी चंद भंडारी, खराहल (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 05 Aug 2026 11:10 AM IST
सार

कुल्लू जिले में बाबूगोशा नाशपाती की मंडियों में अच्छी मांग बनी हुई है। ए-ग्रेड फल का भाव 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि औसत कीमत 40 से 80 रुपये प्रति किलो मिल रही है। मौसम के कारण उत्पादन कम होने के बावजूद बेहतर दाम मिलने से बागवानों को राहत मिली है और इस सीजन में आय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
kullu babugosha pear price farmers income himachal horticulture
भुंतर सब्जी मंडी में नाशपाती की पैकिंग करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कुल्लू जिले में सेब के बाद नाशपाती प्रमुख नकदी फसल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रही है। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न किस्मों की रसीली और मीठी नाशपाती का उत्पादन लगातार बढ़ा है। इन दिनों बाबूगोशा नाशपाती की आमद भी मंडियों में शुरू हो गई है, जहां इसे बेहतर दाम मिल रहे हैं। अच्छे भाव मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन


बागवानों का कहना है कि इस बार नाशपाती की अधिकांश किस्मों को मंडियों में संतोषजनक कीमत मिल रही है। हालांकि मौसम की मार के कारण उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा, लेकिन बेहतर दाम मिलने से इस कमी की काफी हद तक भरपाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खराहल घाटी के बागवान सुशील भंडारी, केहर सिंह, सुनू राम और देवराज ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से बाबूगोशा नाशपाती की मांग लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित इस किस्म के फल को अन्य राज्यों के व्यापारी भी पसंद कर रहे हैं, जिससे कुल्लू की विभिन्न मंडियों में इसकी अच्छी खरीद हो रही है। जिले में वर्तमान में करीब 400 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न किस्मों की नाशपाती की खेती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि बाबूगोशा का रकबा वार्टलेट किस्म की तुलना में कम है, लेकिन बेहतर गुणवत्ता और लंबे समय तक सुरक्षित रहने की क्षमता के कारण इसे बाजार में अधिक कीमत मिलती है।


बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने बताया कि ए-ग्रेड बाबूगोशा नाशपाती का अधिकतम भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि गुणवत्ता के अनुसार इसका औसत भाव 40 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर बाजार भाव से इस सीजन में बागवानों की आय बढ़ने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed