{"_id":"6a730064bbe2fc15c803979f","slug":"video-youth-congress-protest-kullu-paper-leak-amit-shah-resignation-demand-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Youth Congress Protest: कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Youth Congress Protest: कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:50 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय कुल्लू में बुधवार को युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेता तरुण ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है और देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मामला सामने आया था।
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन में नेताओं ने यह भी दावा किया कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके अलावा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान पर भी नाराजगी जताते हुए उसे आपत्तिजनक बताया।
प्रदर्शन के अंत में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से युवाओं के हितों की रक्षा करने, पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।