{"_id":"6a72f5b12329c9b26c043374","slug":"video-kullu-hunger-strike-protester-health-deteriorated-doctors-checkup-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: अनशन पर बैठे युवक की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: अनशन पर बैठे युवक की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर किया स्वास्थ्य परीक्षण
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:04 PM IST
Link Copied
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के दौरान बुधवार को एक अनशनकारी युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार अनशन पर बैठे समाजसेवी संजय चौहान को अचानक उल्टियां होने लगीं। बताया जा रहा है कि उनका रक्तचाप (बीपी) भी काफी कम हो गया था। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर उनका परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।
क्रमिक अनशन का नेतृत्व कर रहे बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी ने कहा कि प्रशासन की ओर से अब तक बातचीत की कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
उधर, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर भी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।