सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu city suffers from traffic jam, vehicles crawl from Sarvari to Gandhinagar

Kullu News: कुल्लू शहर जाम से बेहाल, सरवरी से गांधीनगर तक रेंगते रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 May 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Kullu city suffers from traffic jam, vehicles crawl from Sarvari to Gandhinagar
कुल्लू में लग रहे जाम के कारण वाहनो की लंबी कतारे लगने से रेगतें रहे वाहन।-संवाद
विज्ञापन
पीपल जातर मेला और संत समागम से बढ़ा दबाव, 5 मिनट का सफर बना आधे घंटे का
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सरवरी से गांधीनगर तक करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। सामान्य तौर पर तीन से पांच मिनट में तय होने वाला सरवरी से ढालपुर का सफर आधे घंटे तक खिंच गया, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में जाम की मुख्य वजह पीपल जातर मेले और निरंकारी संत समागम को माना जा रहा है। मेले के लिए लगाई गई अस्थायी मार्केट और समागम के चलते शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान में किए गए बदलावों ने भी स्थिति को और जटिल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों सौरव, अमित, अशोक और यतिन ने बताया कि अंतरराज्यीय बस अड्डे से ढालपुर पहुंचने में उन्हें 35 से 40 मिनट का समय लगा। वहीं, अन्य यात्रियों मोनिका, शानवी, रितिका, अमन और नितिन ने भी जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में देरी की बात कही।
पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस और होमगार्ड के जवानों के साथ संत समागम के स्वयंसेवक शहर के विभिन्न चौकों पर तैनात हैं, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed