{"_id":"6a65df8f0dc4fbb278075d3a","slug":"kullu-jal-shakti-department-junior-engineer-death-aiims-bilaspur-assault-case-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Crime: मारपीट में घायल जल शक्ति विभाग के जेई की मौत, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Crime: मारपीट में घायल जल शक्ति विभाग के जेई की मौत, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
Sun, 26 Jul 2026 03:52 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:52 PM IST
सार
कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता की बिलासपुर एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह शनिवार सुबह गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे मिले थे। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
लाभ सिंह गुलेरिया कनिष्ठ अभियंता। (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिला मुख्यालय में जल शक्ति विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया की उपचार के दौरान बिलासपुर स्थित एम्स में मौत हो गई। वह शनिवार सुबह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था। रविवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे कनिष्ठ अभियंता सड़क किनारे एक खोखे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले थे। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के भतीजे वीर सिंह गुलेरिया ने बताया कि उनके चाचा के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें थीं तथा उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। मामले की वास्तविक वजह और घटना के जिम्मेदार लोगों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।