फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kargil Victory is a symbol of the Army's indomitable courage: TS Thakur

कारगिल विजय सेना के अदम्य साहस का प्रतीक : टीएस ठाकुर

Sun, 26 Jul 2026 03:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
Kargil Victory is a symbol of the Army's indomitable courage: TS Thakur
विजय दिवस समारोह में बोले भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यह दिवस कारगिल के अमर बलिदानियों के सर्वोच्च न्योछावर को स्मरण करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है। यह बात रविवार को भूतपूर्व लीग कुल्लू और लाहौल लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने कारगिल विजय दिवस समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अद्वितीय शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। यह विजय पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।

जिला मुख्यालय कुल्लू में भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति ने कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के लीग के अध्यक्ष टीएस ठाकुर ने की। कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के सचिव रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन तारा चंद, सेवानिवृत्त कैप्टन वीरेंद्र सिंह, बेली राम, मंगल चंद आदि पदाधिकारी एवं सदस्य, पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed