फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Lahaul Tourism Festival will be celebrated in Jispa starting August 1st.

Kullu News: जिस्पा में पहली अगस्त से मनाया जाएगा लाहौल टूरिज्म फेस्टिवल

Sun, 26 Jul 2026 03:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
The Lahaul Tourism Festival will be celebrated in Jispa starting August 1st.
उत्सव में परम पूज्य द्रुक्पा क्याब्जे छोगोन रिंपोछे देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग ( कुल्लू)। लाहौल-स्पीति के जिस्पा में लाहौल टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन एक और दो अगस्त को किया जाएगा। लाहौल-स्पीति ईको टूरिज्म सोसायटी ने महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें देश-विदेश से श्रद्धालु, पर्यटक और संस्कृति प्रेमी भाग लेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण परम पूज्य द्रुक्पा क्याब्जे छोगोन रिंपोछे का आध्यात्मिक उपदेश होगा।

आयोजन का उद्देश्य हिमालयी आध्यात्मिक परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान लाहौल, स्पीति, किन्नौर, लद्दाख, पांगी और नेपाल-तिब्बती संस्कृति से जुड़े पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। लाहौल-स्पीति ईको टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष कलजंग ने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें रमेश ठाकुर, फुर्बू नेगी, अनिल सूर्यवंशी, रवि मयाधी, रोजी शर्मा, आकाश लोनचेंपा, तेंजिन शायन, समिक्ष नेगी और साधिका नेगी शामिल हैं। लोगों को महोत्सव के जरिए लाहौल-स्पीति की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed