सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslide issue will fire up candidates

Kullu News: भूस्खलन का मुद्दा लेगा प्रत्याशियों की अग्निपरीक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
Landslide issue will fire up candidates
विज्ञापन
भूस्खलन का मुद्दा लेगा प्रत्याशियों की अग्निपरीक्षा
Trending Videos

प्रत्याशियों के लिए फिर चुनौती बनेगा भूस्खलन का मुद्दा
नकर निकाय चुनाव मुद्दा:
भूस्खलन से खौफ के साये में इनर अखाड़ा, अब अग्नि परीक्षा देंगे उम्मीदवार
2024 से लेकर नहीं हुए सुरक्षा के कडे़ उपाय, 2023 में दस की जा चुकी है जान
अभी भी सुरक्षा दीवार का काम नहीं हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर निकाय चुनाव में जहां राजनीतिक हलचल बढ़ गई है वहीं जनता के मुद्दे भी सामने आने लगे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के इनर अखाड़ा बाजार में सबसे बड़ा मुद्दा भूस्खलन का उभरकर सामने आने लगा है। इस मसले को लेकर जहां वार्ड से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अग्नि परीक्षा से होकर गुजरना होगा, वहीं कांग्रेस और भाजपा के लिए भी यह मुद्दा मुसीबत खड़ी करेगा। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की सरकार इस मसले को लेकर धरातल पर काम शुरू नहीं करवा पाई तो दूसरी तरफ भाजपा भी इस मसले को लेकर ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रही है। ऐसे में पार्षद के चुनाव इस वार्ड में उम्मीदवारों के साथ राजनीतिक पार्टियों की मुश्किलें भी बढ़ाएगा। बहरहाल, इस वार्ड में इनर अखाड़ा बाजार के लोग भूस्खलन के खौफ में जी रहे हैं। बारिश के दिनों में तो लोगों को अपने घर छोड़कर लोगों या फिर रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुल्लू नगर परिषद क्षेत्र में इस समय सबसे बड़ा मुद्दा भूस्खलन का है। यहां करीब 25 से 30 घरों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
दस लोग गवां चुके हैं जान
इनर अखाड़ा बाजार में वर्ष 2024 से भूस्खलन शुरू हुआ था लेकिन समय पर इसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं होने के कारण 2023 की आपदा के दौरान यहां दो स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ। इसमें दस लोगों की जान चली गई। घर मलबे में दब गए और अब शेष खड़े घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित लोग भी व्यवस्था से नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मठ क्षेत्र से हो रहे भूस्खलन से लोग काफी परेशान हैं। भूस्खलन को रोकने के लिए समय पर कदम उठाने की जरूरत है। हालांकि, सरकार और प्रशासन की ओर से यहां के लिए करोड़ों का बजट देने की बात की जा रही है लेकिन धरातल पर काम जल्द शुरू हो, इसके लिए जल्दी प्रयास किए जाने चाहिए।
नेहा वशिष्ठ, स्थानीय निवासी
भूस्खलन के कारण इनर अखाड़ा बाजार के लोग दहशत में हैं। इसके लिए कड़े प्रयास करने की जरूरत है लोग काफी समय से प्रशासन और सरकार से आग्रह कर रहे हैं लेकिन अभी तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ। इसके लिए प्रशासन और नगर परिषद को गंभीर होने की जरूरत है। निश्चित रूप से चुनाव में यह मुद्दा मुख्य होगा।
विवेक सूद, वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed