{"_id":"6976569a6b1fd448c00da382","slug":"life-and-pace-are-held-back-by-a-blanket-of-snow-as-manali-villages-plunge-into-darkness-kullu-news-c-89-1-ssml1012-167430-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ की चादर में थामी जिंदगी और रफ्तार, अंधेरे में डूबे मनाली के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ की चादर में थामी जिंदगी और रफ्तार, अंधेरे में डूबे मनाली के गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मनाली में जाम से लगी वाहनों की लंकी कतारें और जाम खुलने का इंतजार करते हुए पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
साथ लगते गांवों में तीन दिन से पसरा अंधेरा, शहर और गलियों की सड़कें भी ठप
होटलों में दुबके हजारों सैलानी, शहर और आसपास की सड़कें नहीं खोल पाई नप
अभी भी मनाली शहर की पार्किंगों में बर्फ के बीच फंसे हैं पर्यटकों के सैकड़ों वाहन
रोशन ठाकुर
मनाली। भारी बर्फबारी से पर्यटन नगरी मनाली का जनजीवन ठहर गया है। सबसे ज्यादा परेशानी मनाली घूमने आए देशभर के हजारों सैलानियों को उठानी पड़ रही है। बर्फ से मनाली की रफ्तार न केवल धीमी पड़ गई है, बल्कि जिंदगी भी जाम हो गई है।
आसपास के गांवों में तीन दिन से बिजली गुल है। शहर की सड़कें, गलियां और आसपास के गांवों की सड़कें ठप हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मनाली शहर और साथ सटे गांवों में सैलानियों को उठानी पड़ रही है। सड़कों और गलियों को खोलने के लिए नगर परिषद और प्रशासन कोई कदम नहीं उठा पाए हैं। हजारों पर्यटक मनाली शहर और आसपास के गांवों के होटलों में दुबकने को मजबूर हैं। होटलों के बाहर और शहर की पार्किंगों में पर्यटकों के सैकड़ों वाहन बर्फ में फंसे हैं।
पर्यटकों के लिए बर्फ से ढकी सड़कों और गलियों को पैदल नापकर मालरोड तक पहुंचना चुनौती बन रहा है। शहरवासी भी परेशान हैं। शहर के कई होटल कारोबारियों ने कहा कि इस तरह की स्थिति पहली बार ही देखने को मिल रही है। इससे पहले बर्फ गिरते ही सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू हो जाता था। नगर परिषद बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगा देती थी। इस बार तीन दिन बाद भी शहर के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों की सड़कें और गलियां बंद हैं।
--
मनाली शहर और आसपास के गांवों में पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नगर परिषद और प्रशासन को मिलकर प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को बहाल करना चाहिए। - गजेंद्र ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष मनाली होटल एसोसिएशन
--
यह नगर परिषद की नाकामी है। शहर की सभी सड़कें बर्फबारी से बंद हैं। होटलों में रुके पर्यटक न तो घर जा पा रहे हैं न ही उनकी गाड़ियां निकल पा रही हैं। माल रोड पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। - गौतम ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनाली
--
मनाली शहर के भीतर की सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से अधिकतर सड़कों से बर्फ हटा दी गई है। - करुण भरमौरी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद मनाली
--
शहर के आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों से बर्फ हटाने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इसमें ढूंगरी, शनाग, कन्याल, चचोगा, नसोगी आदि सड़कों में मशीनरी लगाई है। - आकाश सूद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मनाली
--
Trending Videos