सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manikaran and Laghati are cut off from communication, bus service is also stopped.

Kullu News: मणिकर्ण और लगघाटी का संपर्क कटा, बस सेवा भी बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Manikaran and Laghati are cut off from communication, bus service is also stopped.
कुल्लू के सोलंग नाला में सड़क से बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी।-डीपीआरओ
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से धार्मिक एवं पर्यटन नगरी मणिकर्ण और लगघाटी का संपर्क कट गया है। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण भुंतर-मणिकर्ण सड़क जछनी और लगघाटी के लिए भी कुल्लू-कालंग रूट पर बस सेवा बंद हो गई है। इसके अलावा कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण संपर्क सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
Trending Videos

सवारियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस सेवा जारी रखी। जिले के जिन क्षेत्रों में सड़कें बस योग्य रही, उन सभी रूटों पर बसें दौड़ीं। निगम की बस सेवा भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर पूरी तरह बंद रही। कुल्लू-कांलग सड़क अवरुद्ध होने पर बस नहीं भेजी गई। कुल्लू-ब्यासर रूट पर भी बस सेवा बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू से उपमंडल आनी के दलाश और बागीपुल रूट पर भी बसें आधे रास्ते तक संचालित की गईं। जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी के कारण बसों को कुल्लू से घियागी तक भेजा गया। बस अड्डा प्रभारी कुल्लू खूब राम ने कहा कि भारी बारिश के कारण भुंतर-मणिकर्ण, कुल्लू-कालंग और कुल्लू-ब्यासर, कुल्लू-पतलीकूहल-हल्लाण रूट पर बसें नहीं दौड़ीं। इन रूटों के अलावा सभी ग्रामीण रूटों पर बसाें का संचालन समय सारिणी के अनुसार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed