सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Strengthening the organization is the key to success in the elections: Dhaneshwari

चुनाव के लिए संगठन की मजबूती सफलता की कुंजी : धनेश्वरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 25 Mar 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
Strengthening the organization is the key to success in the elections: Dhaneshwari
विज्ञापन
भाजपा मनाली मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। भाजपा के मनाली मंडल ने मंगलवार को कटराईं के एक निजी होटल में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए लगाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर विभिन्न सत्र में भाग लेकर अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से समझा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री धनेश्वरी ठाकुर एवं कानून विधिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक खीमी राम ठाकुर उपस्थित रहे। धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि पार्टी का आधार मजबूत करना ही आने वाले चुनाव में सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीमी राम ठाकुर ने कानूनी एवं विधिक प्रकोष्ठ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विभिन्न सत्रों में संगठन विस्तार, डिजिटल अभियान, मतदाता जागरूकता तथा पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर, मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंदर मेहरा, मनाली मंडल महामंत्री देवेंद्र ठाकुर और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed