{"_id":"69c283e789dc8d15b7016abd","slug":"beggars-are-selling-goods-at-shops-after-asking-tourists-for-them-kullu-news-c-89-1-ssml1014-172100-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटकों से सामान मांग दुकानों पर बेच रहे भिखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटकों से सामान मांग दुकानों पर बेच रहे भिखारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
मनाली में निरीक्षण को पहुंची बाल संरक्षण इकाई की टीम। संवाद
विज्ञापन
-मनाली में जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीम ने निरीक्षण में लगाया पता
-दुकानों पर श्रम करते भी पाए गए बच्चे, शहर छोड़ने को कहा
-लोगों से की अपील, ऐसे बच्चों को न दें भीख
-- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ भीख मांगने वाले बच्चे भी बढ़ रहे हैं। पर्यटकों से आटा, चावल, कोल्ड ड्रिंक आदि मांगकर दुकानों में बेच रहे हैं। दुकानों में बाल श्रम करवाया जा रहा है। मंगलवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी बीना शर्मा ने जब टीम के साथ शहर का निरीक्षण किया तो यह पता चला।
पर्यटन नगरी के मालरोड पर भीख मांगने वाले बच्चों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला बाल संरक्षण ने सख्त रुख अपनाया है। कुल्लू से आई टीम ने मनाली के अनेक ढाबों और होटलों का औचक निरीक्षण किया। मालरोड पर भीख मांगने वाले बच्चों को तुरंत मनाली शहर छोड़ने को कहा गया।
मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू होते ही मनाली में भीख मांगने वाले बच्चों की संख्या में भी भारी बढ़तरी होती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इन बच्चों को भीख न दें। लोगों से आटा, चावल या कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर ये दुकानों में बेच देते हैं और पैसा ले लेते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसा काम करवाने में उनके परिवार वाले भी शामिल होते हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ ढाबों और होटलों में बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को भी देखा गया। उन बच्चों को चेतावनी देकर तुरंत घर वापस जाने को कहा गया।
उधर, मनाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि भीख मांगने वाले लोगों को शाम को भूतनाथ में नशा करते हुए भी देखा गया है। उन्होंने मनाली के सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि न इन्हें भीख दें और न ही इनसे कोई सामान खरीदें। मनाली में बाल मजदूरी रोकने पर भी व्यापार मंडल बाल संरक्षण विभाग के साथ है।
Trending Videos