{"_id":"69c2930402000ffc5f013653","slug":"100-commercial-cylinders-arrive-in-kullu-200-more-to-follow-kullu-news-c-89-1-ssml1012-172122-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू पहुंचे 100 व्यावसायिक सिलिंडर, 200 और पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू पहुंचे 100 व्यावसायिक सिलिंडर, 200 और पहुंचेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
ढालपुर में बुकिंग करने वाले लोगों को घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए।श्र संवाद
विज्ञापन
खास खबर
मनाली, बंजार, आनी में 996 घरेलू गैस सिलिंडराें लेकर पहुंची गाड़ियां
व्यावसायिक सिलिंडर पहुंचने से कारोबारियों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अमेरिका और इस्राइल के साथ चले रहे ईरान युद्ध के चलते करीब तीन सप्ताह से गैस सिलिंडरों की कमी हर जगह देखने को मिल रही है। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लाइनें लग रही हैं। वहीं, व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी ने होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों को भी चिंता में डाला है।
इस बीच राहत की बात है कि लंबे अरसे बाद कुल्लू में 100 व्यावसायिक सिलिंडर पहुंचे हैं। वहीं करीब 200 सिलिंडरों की खेप रास्ते में है। वे भी एक-दो दिन में कुल्लू पहुंच जाएंगे।
हालांकि जिला में सिलिंडरों की खपत के मुकाबले 19 किलोग्राम के सिलिंडरों की सप्लाई बहुत कम है। वहीं सिलिंडरों की सप्लाई पर पड़े असर को देखते हुए कारोबारी भी सोच समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं। कारोबारी सिलिंडर के साथ-साथ भट्ठी, इंडेक्शन और स्टोव का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जो व्यावसायिक सिलिंडर एक दिन में चलता है उसे दूसरे विकल्पों के साथ चार से पांच दिन तक चलाया जा रहा है। वहीं 23 मार्च को कुल्लू जिले में 996 घरेलू सिलिंडर भी पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार मनाली में 342 घरेलू सिलिंडर, बंजार में 312 और आनी में भी 342 सिलिंडरों से भरी गाड़ियां पहुंची हैे। वहीं, गैस एजेंसियां भी समय-समय पर लोगों को बुकिंग करने पर घर-द्वार सिलिंडर पहुंचा रही हैं। ढालपुर में ढाबा संचालक कुलदीप ठाकुर, रमेश शर्मा, रंगारंग सिंह, दिले राम और सेवता ठाकुर ने कहा कि व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी हो रही है। लेकिन वे अन्य विकल्पों के साथ अपने कारोबार को चला रहे हैं। कुलदीप ने कहा कि उनके ढाबा में सिलिंडर खत्म होने को है।
बाक्स
मंगलवार को कुल्लू में 100 व्यावसायिक सिलिंडर पहुंचे हैं। इसके अलावा 200 सिलिंडर भी जल्द पहुंचेंगे। वहीं मनाली, बंजार और आनी में 996 घरेलू सिलिंडर की तीन गाड़ियां 23 मार्च को पहुंची हैं। कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडरों की सप्लाई दी जा रही है।
-शिव राम राही नियंत्रक, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग
-- -- -- -- -- 000000000000
Trending Videos