{"_id":"69c28428c7de58e7e807b039","slug":"former-mp-maheshwar-singh-upset-over-increased-water-rates-kullu-news-c-89-1-klu1002-172070-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पानी की बढ़ी दरों पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पानी की बढ़ी दरों पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह तल्ख
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री को लिखा पत्र, कहा-पानी हो रहा शराब से महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू जिला में पानी की बढ़ी दरों को लेकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने जलशक्ति मंत्री का कार्यभार संभाले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सरकार को निशाने पर लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुल्लू और शिमला की पेयजल योजना में काफी फर्क है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 13.86 रुपये प्रति लीटर पानी की दरें निर्धारित की हैं। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पानी शराब से भी महंगा हो गया है।
उन्होंने कहा कि कुल्लू में अधिकतर ग्रेविटी की योजनाएं हैं लेकिन उसके बावजूद शिमला की तर्ज पर पानी की दरें निर्धारित की गई है। वर्ष 2025 के दशहरा उत्सव में शामिल होकर उप मुख्यमंत्री ने पानी के बिलों के मसले को हल करने की घोषणा की थी लेकिन अब दूसरा दशहरा आने वाला है और लोगों को किसी तरह की राहत नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि मंत्री को पत्र लिखकर भी इस समस्या को हल करने का आग्रह किया है, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने मांग की है कि इस मसले को लेकर सरकार विचार करे और लोगों को राहत प्रदान करे। अन्यथा आने वाले समय में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जा सकता है।
Trending Videos