सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meritorious students of class 10th were honored in Bashkola.

Kullu News: बशकोला में दसवीं कक्षा के मेधावी किए सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of class 10th were honored in Bashkola.
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों किए सम्मानित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पतलीकूहल (कुल्लू)। लिटिल फ्लावर स्कूल बशकोला में स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन किशन ठाकुर ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंतरा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अक्षरा तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दिवोश्मा को फूलों के गुलदस्ते और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा दसवीं के अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि सफलता अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed