सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Municipal elections: 70 candidates filed nominations on the last day

नगर निकाय चुनाव : अंतिम दिन 70 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 70 candidates filed nominations on the last day
कुल्लू के नगर परिषद के पाषर्द के लिए वार्ड नंबर 4 से अपना नामांकन पत्र भरते पूर्व अध्यक्ष गोपाल
विज्ञापन
नगर परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष एक बार फिर चुनावी रण में उतरे
Trending Videos

प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार, वोटरों को रिझाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर निकाय चुनाव में शनिवार को अंतिम दिन जिले के पांच नगर निकायों से कुल 70 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। नगर परिषद कुल्लू में सबसे अधिक 19, नगर पंचायत भुंतर 8, नगर परिषद मनाली 18, नगर पंचायत बंजार 14, नगर पंचायत निरमंड के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर परिषद कुल्लू से पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत भी एक बार फिर चुनावी रण में कूद पड़े हैं। गोपाल कृष्ण महंत ने नगर परिषद के वार्ड नंबर चार से अपना नामांकन भरा।
कुल्लू जिले के पांच नगर निकायों में अब तक 55 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं। नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर में चुनावी जंग रोचक हो गई है। हालांकि अब तक तीन दिनों में शहरी निकायों के लिए कुल 125 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत भुंतर में सात वार्डों के लिए 20 प्रत्याशी, नगर पंचायत बंजार के पांच वार्डों के लिए 17 प्रत्याशी, नगर परिषद मनाली में 21, नगर पंचायत निरमंड में 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, नगर परिषद कुल्लू के 11 वार्डों के लिए कुल 44 उम्मीदवार हैं।

नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर आठ से आशा डोगरा और शालिनी राय भारद्वाज ने, वार्ड नंबर 11 से राहुल कौशल ने, वार्ड नंबर छह से भारती किशोर ने, वार्ड नंबर पांच से रमा मिश्रा, वार्ड नंबर सात से रामदेई, वार्ड नंबर 11 से सेस राम चौधरी, वार्ड नंबर 11 से सुभाष चंद, वार्ड नंबर एक से तृत्पा महंत ने, वार्ड नंबर नौ से अनुपमा कंबोज ने नामांकन भरा। वहीं दूसरी ओर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होते ही अब प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार गति पकड़ेगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

कुल्लू के नगर परिषद के पाषर्द के लिए वार्ड नंबर 4 से अपना नामांकन पत्र भरते पूर्व अध्यक्ष गोपाल

कुल्लू के नगर परिषद के पाषर्द के लिए वार्ड नंबर 4 से अपना नामांकन पत्र भरते पूर्व अध्यक्ष गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed