सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Parakrama became the head boy and Jenisha became the head girl.

Kullu News: पराक्रम हेड बॉय और जेनिशा बनीं हेड गर्ल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 May 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
Parakrama became the head boy and Jenisha became the head girl.
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में विशेषाधिकार समारोह का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में विशेषाधिकार समारोह हर्षोल्लास से मनाय गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रिंसिपल कमिश्नर सुंदर ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान विद्यालय में अनुशासन और गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए छात्र काउंसिल का गठन किया गया। इसमें पराक्रम को हेड बॉय, जेनिशा को हेड गर्ल, विराट को सहायक हेड बॉय और रिचा को सहायक हेड गर्ल चुना गया।
इसी प्रकार योगिनी को साहित्यिक कप्तान, अंबिका को साहित्यिक उपकप्तान, शिवांशी को इवेंट मैनेजर, जिगमेद को उप इवेंट मैनेजर, सुदीक्षित और तन्वी अनुशासन कैप्टन, आदर्श व इक्षिता को अनुसाशन उप कैप्टन, जगतार व संस्कृति को खेल कैप्टन तथा अंशुल व स्तुति खेल उप कैप्टन बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन और परफेक्ट का भी चयन किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को सैश और बैज पहनाकर पदभार सौंपा और उन्हें कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।
उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, विश्वसनीयता और एकजुटता जैसे गुणों को विकसित करने पर जोर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed