{"_id":"6a2ee584ddc39a79310c2882","slug":"pear-growers-delighted-as-prices-improve-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178799-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नाशपाती के मिल रहे बेहतर दाम, बागबाग बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नाशपाती के मिल रहे बेहतर दाम, बागबाग बागवान
विज्ञापन
261 रुपये प्रति किलो बिकी नाशपाती भुंतर सब्जी मंडी में नाशपाती की पहुंची पहली खेप ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। प्लम के बाद अब नाशपाती ने सब्जी मंडी में धमाकेदार दस्तक दी है। स्थानीय सब्जी मंडियों में रविवार को नाशपाती की फसल पहुंची। सीजन की शुरुआत में सब्जी मंडी भुंतर में नाशपाती 262 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकी। नाशपाती की बोली बीते वर्ष के मुकाबले 80 रुपये अधिक रही।
रविवार को लोअर कुल्लू की वार्टलेट किस्म की नाशपाती भुंतर सब्जी मंडी लाई गई। उम्दा दाम मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। अर्ली किस्म की वार्टलेट नाशपाती जुलाई के पहले सप्ताह में तैयार हो जाती है, लेकिन इस बार जल्द मार्केट में आ गई है। बागवान अमित ठाकुर, चमन ठाकुर, रामचंद, बुद्धि प्रकाश शर्मा, अशोक, चुनी लाल ठाकुर ने कहा कि इस बार नाशपाती की फसल कम है।
कम उत्पादन के चलते इसकी मांग बाजार में अधिक है। ऐसे में बागवानों को उम्दा दाम मिल रहे हैं। इससे बागवानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। कहा कि कुल्लू के निचले इलाके में नाशपाती का सीजन शुरू हो गया है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार ने कहा कि बागवान मंडियों मेें गुणवत्ता युक्त और तैयार फलों को ही लाएं। ऐसे में बागवानों को बेहतर दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
.......
बागवान देखा-देखी में फल का तुड़ान न करें। बेहतर दाम पाने के लिए गुणवत्ता, आकार और ग्रेडिंग कर ही फलों को मंडी में भेजें। इससे बाजार में फल के दामों में स्थिरता बनी रहेगी, जिसका फायदा बागवानोंं काे मिलेगा।
-प्रेम शर्मा, अध्यक्ष, फलोत्पादक मंडल कुल्लू
000