सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists are preferring to stay in cottages and camps instead of hotels.

Kullu News: होटल छोड़ कॉटेज, कैंप में रहना पसंद कर रहे पर्यटक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tourists are preferring to stay in cottages and camps instead of hotels.
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी के रूपी रैला में पर्यटन सीजन जोरों पर है। घाटी में आने वाले पर्यटक होटल को छोड़ कर कॉटेज और कैंप में रहना पसंद कर रहे हैं। पर्यटक रूपी रैला के भाटकंडा, रयलु थाच, रीडवन शौच माता आदि मनमोहक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। कैंपिंग के लिए रायलु थाच, रूपी रैला वॉटर फाल, शांघड़, पुंडीरलेख, मनु ऋषि मंदिर धारा-देहुरा और सराहन आ रहे हैं।

नेट ऑन मैप की टीम के शेयन नाथ, आंशु, मिलिन गुप्ता, मानसी ठाकुर ने बताया है कि सैंज घाटी शांत और मनमोहक है। उन्होंने कहा कि घाटी में आने वाले पर्यटकों को घर के चूल्हे में पका हुआ भोजन बहुत पसंद आ रहा है। इसमें मक्की की रोटी, सरसों का साग और उसके साथ ताजा लस्सी बहुत ही मजेदार है। कुल्लू के प्राचीन व्यंजन घी-सिड्डू और घी-खिचड़ी का अलग ही मजा है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क फ्रॉम होम का मजा भी ले रही है। सुबह व्यायाम, दिन में कार्यालय का काम और शाम होते ही सैर की जा रही है। कहा कि रूपी रैला में पर्यटकों के ठहराव के लिए घाटी में कई होम स्टे और कॉटेज और कैंप हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed