{"_id":"6a2ee6f343f0a854a80ffa55","slug":"traffic-smooth-at-rohtang-pass-police-take-charge-kullu-news-c-89-1-ssml1014-178837-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोहतांग दर्रा में यातायाग सुचारु, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोहतांग दर्रा में यातायाग सुचारु, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
रोहतांग में यातायात नियंत्रण में तैनात पुलिस जवान ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनाली। रोहतांग दर्रा में लग रहे जाम से अब सैलानियों और स्थानीय लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। अब यहां यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस के 25 जवान तैनात किए गए हैं। इससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त हुई है।
रविवार को वीकेंड के चलते रोहतांग में सैलानियों की भीड़ जुटी, बावजूद यातायात व्यवस्था सामान्य रही। रोहतांग में ओवरटेक की वजह से लग रहे जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अब संज्ञान लेते हुए रोहतांग में पुलिस के 25 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। जीरो पॉइंट से कोकसर की तरफ और मनाली की ओर जवान वाहनों को बारी-बारी निकाल रहे हैं। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी से वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित ढंग से हो रही है और जाम की स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।
पर्यटन सीजन के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग दर्रा का रुख कर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन पुलिस की सक्रियता और यातायात प्रबंधन के कारण अब पर्यटकों को पहले की तरह घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्था में आए सुधार पर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करने की अपील की है। डीएसपी केडी शर्मा का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी जारी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे। गुलाबा से रोहतांग तक लगभग 25 जवान तैनात किए गए हैं। संवाद