सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Prayers for happiness and peace

Kullu News: खुशहाली और शांति के लिए मांगी दुआ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Prayers for happiness and peace
कुल्लू में ईद के मौके पर नमाज अदा करते बच्चें।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जामा मस्जिद अखाड़ा बाजार कुल्लू में ईद की नमाज शनिवार सुबह 9 बजे अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह 6 से ही आना शुरू हो गए थे। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम नवाब सैयद हाशमी ने नमाज पढ़ाई। जामा मस्जिद अखाड़ा बाजार में लगभग 1,000 नमाजियों ने नमाज अदा की। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके अतिरिक्त मनाली, जगत सुख, भुंतर, जिया, बजौरा, आनी और हाट में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश की खुशहाली, समृद्धि, अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। इसमें हर वर्ग के लोगों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी भाग लिया। इस विशेष मौके पर बच्चे रंग बिरंगी पोशाकों में दिखाई दिए। ईद में शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।
Trending Videos

मुस्लिम वेलफेयर कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष फिरास्त खान ने कहा कि यह मीठी ईद कहलाई जाती है। मस्जिद के इमाम की तरफ से विशेष तौर पर मीठी सेवइयां और अन्य व्यंजन परोसे गए। आपसी भाईचारे को देखते हुए हिंदू लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर अनवर भारती, अरीम अंसारी, जीशान, निज़ामुद्दीन, दानिश, असलम, नसीम, अदील, अरीब, रियाज अहमद और शादाब मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed