{"_id":"69c915315f773f3bc202e9c2","slug":"promoted-principals-should-be-posted-in-schools-soon-sangh-kullu-news-c-95-1-ssml1021-226800-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में जल्द तैनात किए जाएं पदोन्नत प्रिंसिपल : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में जल्द तैनात किए जाएं पदोन्नत प्रिंसिपल : संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में प्रिंसिपलों की रिक्त पदों पर नियुक्तियों की मांग उठाई है। संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि पदोन्नत किए गए प्रिंसिपलों को जल्द से जल्द स्कूलों में तैनाती दी जाए, ताकि शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नेगी, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी और मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश के कई स्कूलों में लंबे समय से प्रिंसिपल के पद खाली चल रहे हैं। हालांकि, विभाग ने काफी संख्या में प्रवक्ताओं को प्रिंसिपल पद पर प्रमोट तो कर दिया है, लेकिन उन्हें अभी तक स्टेशनों पर तैनाती नहीं मिली है। इससे स्कूलों के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में बाधा आ रही है।
प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने पदोन्नति प्रक्रिया में विसंगतियों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से आग्रह किया है कि प्रिंसिपल पद के लिए प्रवक्ताओं (लेक्चरर) का कोटा बढ़ाकर 95 फीसदी किया जाए। उन्होंने तर्क दिया कि लेक्चरर कैडर को पूरे करियर में केवल एक बार प्रमोशन का मौका मिलता है। दूसरी ओर टीजीटी पहले हेडमास्टर बनते हैं और फिर उन्हें दोबारा प्रिंसिपल पद पर प्रमोशन मिल जाती है।
प्रवक्ता संघ ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से भी कड़ा आग्रह किया है कि शिक्षकों का पिछले वर्ष का परीक्षा मेहनताना तुरंत जारी किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों के बकाया डीए और अन्य एरियर का भुगतान भी अति शीघ्र करने की मांग उठाई गई है।
Trending Videos