{"_id":"6a688aace51ea973a70f6e1b","slug":"protest-to-be-held-by-three-people-over-womans-death-bunty-kullu-news-c-89-1-klu1002-182643-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में तीन को होगा धरना : बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में तीन को होगा धरना : बंटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में एक बार फिर धरना-प्रदर्शन होगा। समाजसेवी बंटी सराजी ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर से मुलाकात करने के बाद मंगलवार को एलान किया कि अब तीन अगस्त को कुल्लू में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने न्यायिक जांच पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से की गई जांच और न्यायिक जांच में काफी अंतर है। तिथियों में भी गड़बड़ी दर्ज की गई है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस वार्ड में महिला दाखिल थी, उस क्षेत्र का सीसीटीवी कैमरा भी काम नहीं कर रहा था। इस प्रकरण को लेकर पीड़ित परिवार न्याय के लिए चक्कर काटने को मजबूर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अब यह मामला सिर्फ मंजू शर्मा की मौत का नहीं रहा है, सरकार की व्यवस्था का मामला है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान मृतक महिला मंजू शर्मा के पति सतीश शर्मा ने भी एलान किया कि वह भी तीन अगस्त से अनशन पर उतरेंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। संवाद