सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain washed away the business of Peepal Jatra on the second day

Kullu News: दूसरे दिन बारिश ने धोया पीपल जातर का कारोबार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
Rain washed away the business of Peepal Jatra on the second day
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, खरीदारों को भी हुई परेशानी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीपल जातर उत्सव के दूसरे दिन से हालांकि कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन बारिश ने कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालांकि, सुबह के समय मौसम साफ था लेकिन पूर्वाह्न करीब 11 बजे मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से जातर में दुकान लगाकर बैठे कारोबारियों का कारोबार प्रभावित हो गया। हालांकि, दोपहर बाद करीब तीन बजे फिर से मौसम साफ हो गया लेकिन तब तक खरीदारी करने पहुंचे अधिकतर लोग अपने घरों को लौट चुके थे। इस कारण जातर के दूसरे दिन कारोबार नहीं हो पाया। हालांकि, उत्सव में आए अधिकतर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा दी हैं। दिल्ली से पुराने कपड़े लेकर आए राहुल, पवन और सोनू का कहना है कि उन्हें हालांकि इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है लेकिन जातर के दूसरे दिन जिस तरह से बारिश हुई, उससे उनके कारोबार में शुरुआती दौर में नुकसान होता दिखाई दे रहा है। अभी उन्हें आने वाले दिनों में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद बंधी हुई है। लिहाजा, बुधवार को माल रोड ढालपुर में सजी मीना मार्केट और भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर बाले मैदान में दुकानें लगाकर बैठे कारोबारियों का बुधवार के दिन कोई खास कारोबार नहीं हो पाया। इससे कारोबारी काफी हताश नजर आए।

बारिश से दलदल बन गया मैदान
बारिश के कारण ढालपुर मैदान कीचड़ से भर गया है। इससे जहां कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं लोगों को भी आने-जाने में भी दिक्कत हुई। लोग बारिश के दौरान कहीं तंबुओं में तो कहीं दुकानों और सार्वजनिक संस्थानों में शरण लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता दे रहे हैं आशीर्वाद
गौहरी देवता अपने अस्थायी शिविर में विराजमान हैं जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं। उनके शिविर में श्रद्धालुओं के आने का दौर जारी है लेकिन बारिश के दौरान श्रद्धालु यहां भी नहीं पहुंच सके। मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं ने देवता के शिविर में आना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed