{"_id":"69f332d91b068c8740017deb","slug":"riya-thakur-wins-the-speech-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1012-175126-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण स्पर्धा में रिया ठाकुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण स्पर्धा में रिया ठाकुर ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉन्वेंट स्कूल कुल्लू में हुआ रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम
....................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में वीरवार को विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस तथा कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।
‘कम्युनिटी हेल्पर्स’ विषय पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने डॉक्टर, शिक्षक, पुलिसकर्मी और अग्निशामक जैसे सामाजिक सेवकों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, ‘बाल श्रम’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने इस गंभीर समस्या पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से रखे।
प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा पहली से हितांश प्रथम, शनाया द्वितीय और अभिज्ञा तृतीय रहीं। कक्षा दूसरी से आहान राठौर प्रथम रहे, रिहाना ठाकुर और हर्षित द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा छठी की रिया ठाकुर प्रथम रहीं। कक्षा सातवीं की शानवी शर्मा द्वितीय और सुदिति पुरोहित तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में मोनिशा शर्मा, सविता याम्बा, करिश्मा ठाकुर और देचेन डोलमा शामिल रहीं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार और प्रधानाचार्या रीतू सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
Trending Videos