सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road buried in debris...mountain standing like death in the way

Kullu News: मलबे में दबी सड़क...रास्ते में मौत बनकर खड़ा पहाड़

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Road buried in debris...mountain standing like death in the way
मणिकर्ण के घटीगढ़ में भुस्खलन की से मार्ग बंद हो गया।इस दौरान पैदल पार कर रहा व्य​​क्ति डर से ज
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग घटीगढ़ के पास बुधवार को दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। यहां सड़क पूरी तरह से मलबे में दब गई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की राह में भी दरकता पहाड़ दीवार बन गया है। मंगलवार से यहां भारी मात्रा में भूस्खलन होने की वजह से मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बंद पड़ा है। इससे बुधवार को भी घाटी के तोष, बरशैणी और कालगा क्षेत्रों में कई पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं। इस सड़क से बस सेवा भी बंद हो गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से स्थानीय लोग और पर्यटन कारोबारी काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार भूस्खलन होने से जहां उनके जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है तो वहीं पर्यटन कारोबार को भी क्षति पहुंच रही है।
Trending Videos

जान जोखिम में डाल रहे लोग
अब आलम यह बना हुआ है कि मौके पर पहाड़ से मलबा बार-बार गिरने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर आरपार हो रहे हैं। घाटी में फंसे कई पर्यटक अपने वाहनों को क्षेत्र में छोड़कर पैदल ही मणिकर्ण की तरफ निकल गए हैं। कई सैलानी अभी गाड़ियों के साथ क्षेत्र के गेस्ट हाउस, होम-स्टे और होटलों में ठहरे हुए हैं। बुधवार को पर्यटक और क्षेत्र के लोग यहां से काफी मशक्कत के बाद आरपार हुए, जबकि पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वाहन आ चुके हैं चपेट में
स्थानीय लोगों के मुताबिक दो साल के अंतराल में बार-बार दरक रही पहाड़ी की चपेट में दो गाड़ियां आ चुकी हैं। मंगलवार को एक जेसीबी मशीन पर भी चट्टान गिरी, जिससे उसके शीशे को नुकसान हुआ है लेकिन जेसीबी मशीन खाई में जाने से बच गई। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में भी यहां पहाड़ी दरकने से हादसा होने का डर सता रहा है। विभाग, प्रशासन और सरकार को समय रहते इसका विकल्प तलाशना चाहिए।
दो वर्ष से उत्पन्न हुई भूस्खलन की समस्या को लेकर सरकार, प्रशासन और विभाग से कई बार आग्रह कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस कारण यहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पहाड़ी दरकने से रुक नहीं जाती तब तक यहां एक बैली ब्रिज स्थापित किया जाना चाहिए जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। -रेखा गुलेरिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य।
सड़क बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां करीब दो सालों से भूस्खलन हो रहा है और सड़क बार-बार बंद हो जाती है। सरकार और विभाग से आग्रह है कि इस स्थान पर भूस्खलन को रोकने के लिए स्थायी समाधान तलाशा जाए, जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। -जयराम ठाकुर, पूर्व प्रधान, बरशैणी पंचायत
भूस्खलन से बंद सड़क को बहाल करने का कार्य चला हुआ है। भूस्खलन के चलते विभाग की जेसीबी मशीन को भी क्षति पहुंची है। उसके बावजूद मौके पर दो मशीनें लगाई गई हैं और मार्ग जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed