सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roads closed in Lahaul, electricity also cut off

Kullu News: लाहौल में सड़कें बंद, बिजली भी गुल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Roads closed in Lahaul, electricity also cut off
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में चार-पांच दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर घाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से घाटी में बीआरओ की तमाम मुख्य सड़कों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधीन सभी 134 संपर्क सड़कें बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। घाटी में पांच दिन से बस सेवाएं भी ठप हैं। वीरवार रात्रि से घाटी में बिजली भी गुल है। स्कूली बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं के बीच बिजली गुल हो जाने से परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। लाहौल में तमाम सड़कें अवरुद्ध हो जाने से लोगों को अपने जरूरी काम के लिए बर्फ में कदमताल कर आवाजाही करनी पड़ रहा है।
Trending Videos


किसान-बागवान इसे राहत भी मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस बार की सर्दी में फरवरी में तो बर्फबारी नहीं हुई है। लाहौल में जितनी ज्यादा बर्फबारी होगी, गर्मियों के मौसम में फसल सिंचाई के लिए पानी की उतनी किल्लत नहीं होगी। बिजली बंद होने से बिजली बोर्ड के कर्मचारी लाइनों की देखरेख करने में जुटे हैं। लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर में तैनात सहायक अभियंता अक्षय ने बताया कि विभाग के अधीन सभी सड़कें बर्फबारी से बंद हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के कमांडिंग आफिस मेजर पारस ने बताया कि बर्फबारी थमते ही सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed