सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rohtang Pass will soon be restored till Marhi

Kullu News: जल्द मढ़ी तक बहाल होगा रोहतांग दर्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 May 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
Rohtang Pass will soon be restored till Marhi
विज्ञापन
बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे पर्यटक
Trending Videos

प्रशासन ने किया मढ़ी तक सड़क का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। पर्यटक जल्द ही रोहतांग दर्रा मार्ग पर मढ़ी तक जा सकेंगे। प्रशासन ने रोहतांग सड़क को मढ़ी तक खोलने कि कवायद शुरू कर दी है। जल्द इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है।
इसके बाद सैलानी मढ़ी में बर्फ का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, रोहतांग दर्रा के दीदार के लिए अभी इंतजार करना होगा। जल्द ही रोहतांग दर्रा भी सैलानियों के लिए खुल जाएगा। शनिवार को एसडीएम मनाली गुरजीत सिंह चीमा, डीएसपी केडी शर्मा और बीआरओ के प्रोजेक्ट दीपक के मेजर एमएस परमार ने मढ़ी तक सड़क का निरीक्षण किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मार्ग पूरी तरह सुचारू एवं सुरक्षित पाया गया। एसडीएम कार्यालय से गुलाबा बैरियर से आगे मढ़ी तक केवल उन वाहनों को भेजने का प्रस्ताव भेजा,जिनके पास रोहतांग दर्रा का वैध परमिट होगा। उपायुक्त कार्यालय से आदेश प्राप्त होते ही रोहतांग पास परमिट वाले सभी वाहनों को गुलाबा बैरियर से मढ़ी तक जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed