फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rural youth and women are showcasing their talent in sports competitions at Dhalpur.

Kullu News: ढालपुर में ग्रामीण युवा, महिलाएं खेल स्पर्धाओं में दिखा रहीं प्रतिभा

Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rural youth and women are showcasing their talent in sports competitions at Dhalpur.
कुल्लू के ढालपुर मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर स्थित खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश में पहली बार ईशा फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के युवा और महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। महिलाओं की थ्रोबाल प्रतियोगिता में 46 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में 104 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में किसान, दिहाड़ी मजदूर, गृहिणियां और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबलों के बाद 31 टीमें दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। महिला वर्ग की थ्रोबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल के लिए चार टीमें पहुंची है। इनमें तेजस्विनी, शिकार बेड-ए, पनिहार फर्स्ट और पनिहार सेकेंड की टीमें शामिल हैं। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद विजेता टीमों का फैसला होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed