{"_id":"69cbd0f40a02b05eb9017c23","slug":"sarika-was-chosen-as-the-overall-best-student-kullu-news-c-89-1-klu1002-172716-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सारिका को ऑल ओवर बेस्ट स्टूडेंट चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सारिका को ऑल ओवर बेस्ट स्टूडेंट चुना
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। संगम युवक मंडल शामन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुआड़ा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के दौरान एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया।
युवक मंडल ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। सारिका को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ऑल ओवर बेस्ट स्टूडेंट चुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घनश्याम कपूर ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह के दौरान नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के टॉपरों को पुरस्कृत किया।
इसमें मानवी, हरशिव, महेश, लक्षित, समीक्षा, अनाया, दीक्षा, रिषिका, प्रियांशी, चारुषी और सानवी सहित अनेक मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगम युवक मंडल के प्रधान प्रवीन कुमार, उप-प्रधान मनीष कुमार, सचिव साहिल, निखिल, कार्तिक, अविनाश, सूरज कुमार, अखिल, कृष्ण कुमार और साहिल आदि सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos