सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Entry fee dispute: Nine Kullu buses stranded in Garamoda

प्रवेश शुल्क विवाद : गरामोड़ा में फंसीं कुल्लू की नौ बसें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
Entry fee dispute: Nine Kullu buses stranded in Garamoda
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल सरकार के प्रवेश शुल्क के फैसले का विरोध पंजाब और हरियाणा में जारी है। अब यह विरोध प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच गया है। बुधवार को गरामोड़ा में जाम की स्थिति बनी रही। घंटों तक रहे जाम में हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो की नौ बसें भी फंसी रहीं। ये बसें पर्यटन नगरी मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए निकली थीं। वहीं, कुछ बसें दिल्ली, चंडीगढ़ से मनाली की ओर आ रही थीं। हालांकि, गरामाेड़ा में बुधवार को प्रवेश शुल्क विवाद के कारण लगे जाम में दोनों तरफ से बसें फंसी रहीं। इन बसों के सुबह से दोपहर बाद 4:30 बजे तक पहिये थमे रहे। इसके कारण सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। हिमाचल पथ परिवहन निगम के मनाली से दिल्ली के लिए सात, चंडीगढ़ के लिए पांच और हरिद्वार के लिए दो बसें संचालित की जाती हैं। इनमें नौ वोल्वो और पांच साधारण बसें शामिल हैं। इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और दिल्ली व चंडीगढ़ से मनाली आने वाली बसें गरामोड़ा में प्रवेश शुल्क विवाद के चलते कई घंटों तक जाम में फंसी रहीं। शाम के समय बसों का संचालन सामान्य हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed