{"_id":"69f0ab1126fd17a61e0faa4b","slug":"shogi-assesses-childrens-elderlys-disabilities-kullu-news-c-89-1-ssml1015-175010-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शोगी में बच्चों, बुजुर्गों की दिव्यांगता का किया आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शोगी में बच्चों, बुजुर्गों की दिव्यांगता का किया आकलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों और बुजुर्गों की पहचान के लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें सुनने, देखने और चलने-फिरने संबंधी समस्याओं का आकलन किया जा रहा है।
मंगलवार को सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र के निर्देशानुसार कुल्लू-मंडी सीमा पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय शोगी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में केंद्र की टीम ने बच्चों और बुजुर्गों की जांच की। इसमें दो बच्चों और छह बुजुर्गों में दिव्यांगता संबंधी समस्याएं पाई गईं। चिह्नित किए गए लाभार्थियों को यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण और आवश्यक उपचार के लिए चयनित किया गया है।
कांप्लेक्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र की टीम ने विस्तृत स्क्रीनिंग की। इस अवसर पर सीएचटी वंदना शर्मा, स्कूल प्रभारी ठाकुर दास राठी, जेबीटी लीला देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos