सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall brings life to apple and cash crops

Kullu News: बर्फबारी से सेब और नगदी फसलों को संजीवनी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Snowfall brings life to apple and cash crops
लाहौल-स्पीति में लगातार हो रही बर्फबारीके बाद हुआ हिमस्खलन।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में मार्च मध्य में हुई बर्फबारी किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है। पिछले दो दिनों के भीतर घाटी में 30 से 60 सेंटीमीटर तक हिमपात दर्ज हुआ है। कृषि विशेषज्ञों और किसानों का मानना है कि इस बर्फबारी से सेब और नगदी फसलों का उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। एक महीने से बर्फबारी नहीं होने के कारण लाहौल के खेतों और बगीचों में नमी कम हो गई थी।
Trending Videos

इससे किसान हरे मटर की बिजाई को लेकर असमंजस में थे। कई किसानों ने खेतों में नमी कम होने के बावजूद मटर की बिजाई कर दी थी। हालांकि, बर्फबारी से पहले जिन किसानों ने मटर बिजाई की थी उनकी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है। जिले में करीब 20,000 बीघा से अधिक भूमि पर मटर और लगभग इतने ही रकबे में गोभी समेत अन्य नगदी फसलों की खेती की जाती है। 12 हजार से बीघा से अधिक भूमि पर सेब का उत्पादन होता है। ऐसे में हिमपात को खेती और बागवानी के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी के प्रगतिशील किसान सुरेश ने कहा कि बर्फबारी से न केवल अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ी है बल्कि भूमिगत पेयजल स्रोत भी रिचार्ज होंगे। फूडा गांव के किसान प्रीतम सिंह ने कहा कि घाटी में हो रही बर्फबारी कृषि और बागबानी के लिए संजीवनी साबित होगी। उधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने कहा कि घाटी के कई हिस्सों में करीब एक महीने पहले ही बर्फ पिघल गई थी। ऐसे में क्षेत्र में सूखे जैसी स्थिति बन गई थी। किसान मटर की बिजाई को लेकर दुविधा में थे। अब इस बर्फबारी से जमीन को पर्याप्त नमी मिलेगी और आने वाले दिनों में मटर, गोभी तथा अन्य नगदी फसलों की बिजाई के लिए यह काफी लाभकारी साबित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed