सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sujal became the head boy and Chandni became the head girl.

Kullu News: सुजल हेड बॉय और चांदनी बनीं हेड गर्ल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Sujal became the head boy and Chandni became the head girl.
विज्ञापन
खलोगी स्कूल में छात्र परिषद का किया गया गठन

........................
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलोगी में छात्र परिषद का गठन किया गया। मंगलवार को विद्यालय में पद ग्रहण समारोह आयोजित किया। समारोह में सुजल ठाकुर को हेड बॉय, चांदनी को हेड गर्ल तथा तनु ठाकुर को डिप्टी हेड गर्ल चुना गया। इसके साथ ही चारों सदनों के कैप्टन और वाइस कैप्टन भी नियुक्त किए गए।
नीलगिरी हाउस में शमा ठाकुर को कैप्टन और गिरजा को वाइस कैप्टन, आर्यभट्ट हाउस में आदित्य को कैप्टन और कृतिका को वाइस कैप्टन, सुभाष हाउस में भावना को कैप्टन और शोएब को वाइस कैप्टन तथा कलाम हाउस में हेमप्रभा को कैप्टन और सपना को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल राणा ने सभी नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को आधिकारिक बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed