{"_id":"69b1603ab638bc6b290f5e3b","slug":"sumdo-gramphoo-road-restoration-campaign-to-begin-in-a-week-kullu-news-r-399-1-sml1005-440528-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक सप्ताह मेें शुरू होगा सुमदो-ग्रांफू सड़क बहाली अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक सप्ताह मेें शुरू होगा सुमदो-ग्रांफू सड़क बहाली अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह मेें शुरू होगा सुमदो-ग्रांफू सड़क बहाली अभियान
विधायक की पहल पर बीआरओ स्नो क्लीयरेंस को देगा हरी झंडी
205 किमी सामरिक मार्ग खुलने से स्पीति में बढ़ेगा पर्यटन कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 205 किलोमीटर लंबी सुमदो-काजा-ग्रांफू सड़क की बहाली का कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा। सीमा सड़क संगठन इस सड़क को खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है। लाहौल-स्पीति की विधायक की अनुशंसा पर बीआरओ स्नो क्लीयरेंस मिशन को हरी झंडी देगा। जल्द ग्रांफू की ओर से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
उधर, कोकसर क्षेत्र दो माह बाद दो दिन पहले ही देश-दुनिया से जुड़ गया है। अब सुमदो-काजा-ग्रांफू मार्ग के भी जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल होने का इंतजार है। सड़क बहाल होने से स्पीति घाटी के लोगों को राहत मिलेगी। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि यह सड़क सामरिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बीआरओ इस बार रिकॉर्ड समय में सड़क को बहाल कर देगा। पिछले वर्षों में यह मार्ग अपेक्षाकृत देरी से खुला था। वर्ष 2023 में यह सड़क 27 मई, वर्ष 2024 में 25 मई और वर्ष 2025 में 27 मई को यातायात के लिए बहाल की गई थी। इस बार इस सड़क के जल्द बहाल होने की संभावना है।
सड़क बहाल होने से स्पीति घाटी में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक शिमला-किन्नौर मार्ग के साथ-साथ मनाली के रास्ते भी स्पीति घाटी पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। सबकी नजरें सुमदो-काजा-ग्रांफू सड़क की बहाली पर टिकी हुई हैं।
Trending Videos