{"_id":"69f783b906fcb40e3702dbd4","slug":"suresh-and-geeta-bhardwaj-will-rock-the-sainj-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1015-175402-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज मेले में सुरेश, गीता भारद्वाज मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज मेले में सुरेश, गीता भारद्वाज मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिला स्तरीय सैंज मेले (4 से 7 मई) में लोक गायक सुरेश शर्मा और गीता भारद्वाज दर्शकों का मनाेरंजन करेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि इस वर्ष सैंज मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेला कमेटी के महासचिव मोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हिमाचल के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने कहा कि पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज लोकगायक लाल सिंह ठाकुर की सुरीली आवाज से होगा। इस दौरान मुख्यातिथि चंदन सेठ होंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या ठाकुर रघुवीर सिंह के नाम रहेगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (बंजार) के अधिशासी अभियंता मुख्यातिथि रहेंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में गीता भारद्वाज मुख्य आकर्षण होंगी।
जल शक्ति विभाग (लारजी) के अधिशासी अभियंता इसमें मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। अंतिम संध्या में लोकगायक सुरेश शर्मा दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। अंतिम शाम के मुख्यातिथि एचपीपीसीएल (शाढ़ाबाई) के उपमहाप्रबंधक होंगे। कहा कि स्टार कलाकारों के साथ घाटी के उभरते स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मुख्य मंच पर उचित समय और सम्मान दिया जाएगा।
...
मेले में आएंगे स्थानीय देवता
देवता लक्ष्मी नारायण के सम्मान में सैंज मेला मनाया जाता है। देवता चार मई को अपने देवालय रैला से लाव-लश्कर के साथ सैंज स्थित मेला मैदान में पहुंचेंगे और मेले का परंपरा के अनुसार शुभारंभ करेंगे। मेला 4 मई से 7 मई तक मनाया जाएगा।
Trending Videos