सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tarring of the road from Banjar to Jalori Pass begins, seven crore rupees will be spent.

Kullu News: बंजार से जलोड़ी दर्रा तक सड़क टारिंग शुरू, सात करोड़ होंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 May 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
Tarring of the road from Banjar to Jalori Pass begins, seven crore rupees will be spent.
विज्ञापन
हाईवे-305 पर गड्ढों से मिलेगी राहत, पर्यटकों और स्थानीय लोगों का सफर होगा आसान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर सुधार कार्य तेज हो गया है। औट से बंजार तक पैचवर्क के बाद अब बंजार से जलोड़ी दर्रा तक सड़क की टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।
करीब 97 किलोमीटर लंबे इस हाईवे में औट से जलोड़ी दर्रा तक का हिस्सा सबसे अधिक खराब स्थिति में था। वर्ष 2025 की आपदा के बाद सड़क की हालत और भी बिगड़ गई थी, जिससे यात्रा करना कठिन हो गया था। कई स्थानों पर गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, पर्यटकों और कारोबारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बंजार से जलोड़ी दर्रा तक लगभग 20 किलोमीटर सड़क की टारिंग की जा रही है। इससे सड़क पूरी तरह दुरुस्त होगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व आरामदायक बनेगी।
स्थानीय पर्यटन कारोबारी राजेंद्र प्रकाश, सुनील ठाकुर, प्रताप ठाकुर और निहाल भंडारी ने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण पर्यटक यहां आने से कतराने लगे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि टारिंग के बाद क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि टारिंग कार्य शुरू कर दिया गया है और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि लंबे समय तक सड़क टिकाऊ बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed