{"_id":"69c90d824b0dd6a0c903eb4d","slug":"the-bus-going-to-keylong-returned-from-solangnala-to-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-172510-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग जा रही बस सोलंगनाला से कुल्लू लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग जा रही बस सोलंगनाला से कुल्लू लौटी
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के कारण रविवार को कुल्लू से केलांग जा रही एचआरटीसी की बस सोलंगनाला से वापस कुल्लू लौट गई। बस में करीब 20 यात्री केलांग जा रहे थे। यह बस कुल्लू से सुबह सात बजे केलांग के लिए रवाना हुई थी। बर्फबारी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस को सोलंगनाला से कुल्लू लौटना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर बर्फबारी के बाद लाहौल के कई हिस्सों में बिजली गुल है। बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। उन्होंने विशेष रूप से नदियों के किनारे और बर्फीली ढलानों से दूर रहने की अपील की है। पहाड़ी मार्गों पर फिसलन बढ़ने के कारण वाहन चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। संवाद
-
Trending Videos