सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The city council will construct a toilet near the Bhagasiddha temple.

Kullu News: भागासिद्ध मंदिर के पास शौचालय का निर्माण करेगी नगर परिषद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The city council will construct a toilet near the Bhagasiddha temple.
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू वार्ड नंबर-11 में भागासिद्ध मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करेगी। नगर परिषद की ओर से इस पर 4.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शौचालय बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए नगर परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos

शास्त्रीनगर का क्षेत्र वार्ड नंबर 11 के तहत आता है। इस तरफ लोगों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। शास्त्रीनगर में एक पेट्रोल पंप भी है। इसके साथ ही यहां पर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान है। यहां पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं थी। नगर परिषद ने शौचालय के लिए बजट का प्रावधान करने के बाद अब टेंडर कर दिया है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका कार्य नगर परिषद की ओर से इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि नगर परिषद स्वच्छता की दिशा में प्रयास कर रही है। भागासिद्ध मंदिर के समीप शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस पर 4.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि कुल्लू शहर के स्वच्छ बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed